आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

  विरासत की तमन्ना 


१ 

किस्मतों का पिटारा 

शिकायतों ने सवाँरा 

२ 

हिम्मत की बेवकूफी 

हरकतों की तक्क्लुफ़ी 

३ 

शिद्दत की थी ईबादत 

झंडो पर हुई शामत 

४ 

लड़ाई शाम को शुरू हुई 

पछतावा पीछे छूटता गया 

५ 

अस्पताल में मरीज़ दंगे को सुनता रहा 

बिजली चली गई और डॉक्टर रोता रहा 

६ 

शांति वार्ता विफल रही 

विपक्षी नाराज़ थे 

पक्षी को एतराज़ था 

मध्यस्थ झुक चूका था 

७ 

झूठी घटना सच्चे शब्दों में तब्दील मीलों सफर करती रही 

जिसने यह झूठ गढ़ा वह पुरस्कृत हुआ 

जिसकी कहानी थी वह 

वह ?

वह तो सालों जेल में रहेगा 

८ 

आओ मेरे घर तो झूठ की पोटली साथ लाना 

हम सच सुनते नहीं 

न सुनने देते हैं अपने रिश्तेदारों को 

न मंजूर यह शर्त 

तो मत आना 

व्हाट्सप्प तो है ही। 


९ 

तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान 

सच कोई ले इसका जान 

छोड़ दे अभिमान 

जीना सीख ले भगवान 


१० 




Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक