करामाती घोंसले
- Get link
- X
- Other Apps
१
दो भाई
दोनों नालायक
एक यह माने ,दूजा न माने
एक रोटी पावे ,दूजा न पावे
एक चुप रहे,दूजा घर जलाये
२
अंकुश की घड़ी गई
प्रीतम की घड़ी आई
३
चीत्कार का प्रहार
प्रियजनों का उपहार
४
उन्नति की चिंता
अतीत की आस्था
५
यादों के जुड़ते पोल
ख़्वाबों के गिरते मोल
६
उन्माद का विचार
चुनाव का त्यौहार
७
राजनीती की हिंसा
नेताओं की चिंता
८
समाज में शांति की कल्पना
विचार में क्रूरता का सपना
९
अनमोल मिलन की बेला
खून में सज मिले जोड़ा
१०
युद्ध को पुकारती गगनचुंबी ईमारतें
पानी निकालने कुँए में डूबती औरतें
११
आईना टूटा हुआ समाज का
ज़हर उगलता टीवी आपका
१२
प्रेमी की तलाश इंटरनेट पर
दोष की घोषणा धरम देखकर
१३
निर्मम व्यवहार का नियमित उच्चारण
मानवों को भीड़ में बदलने का प्रकरण
१४
आदि अंत की मिथ्या खोज
बस एक वर्ग वालों की मौज
१५
अपने जैसा करने की अभिलाषा
सदैव सत्ता में रहने की आशा
- Get link
- X
- Other Apps