आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

किरण ध्वनि संचित भीतर


 

 १ 

ख़त्म होने का सबको इंतज़ार 

भले क़िस्मत न दे एक पल करार

२ 

वह वक़्त उसी का सबको इंतज़ार 

जिसके याद में दी उम्र तुमने गुज़ार

३ 

जब आये विचारों की आँधी 

तो ,ठहरो 

दूर करो अपने आप को 

शांति से सोचो 

विचारों का मेला थमने दो 

जो आना है वह आयेगा 

समय अधीर होने का नहीं 

रुक कर धीरज धरने का है 

४ 

वक़्त है बलवान 

सब उसकी संतान 

फिर कैसा गुमान 

हम करेंगे श्रमदान

५ 

सब बातों पर बात करना 

अच्छी बात नहीं 

मानसिक शांति अनमोल है 

६ 

मत बोलो 

मौन धारण करो 

सबकुछ लौट आएगा 

७ 

किरण ध्वनि संचित भीतर 

सुनकर मनुष्य बने तीतर

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक