आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

पाया किसने मौत पर विजय

 


१ 

मानकर चलता हूँ पराजय 

पाया किसने मौत पर विजय  

२ 

 मोह का गहन अध्ययन 

क्षोभ का पृथक चिंतन 

३ 

महिला का सबके सामने पूजन

और घर में हर रोग का दोषारोपण

४ 

देवी बना मंदिरों में क़ैद दिया 

दासी बना घरों में क़ैद किया 

५ 

मुझसे हर गलत का हिसाब न माँग 

घट चुके घटनाओं की किताब न माँग

६ 

पर की निंदा मज़ेदार विषय है 

स्वयं की चिंता अकेला विषय है 

७ 

कहो सब ठीक है 

जल चूका घर जो 

तेरा कभी था ही नहीं 

हिसाब किताब में समय न व्यर्थ करना 

८ 

अंत  सबका होगा 

तनिक धैर्य रखों

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक