आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

जेल भरे हैं निर्दोषों से


 

 

१ 

परिवर्तित संसार हुआ 

विचार दूषित हुआ 

२ 

संकुचित ख्याल 

मौखिक सवाल 

३ 

विदेश नीति के कड़े फैसले 

धूर्त नीति के बड़े चोचले 

४ 

 वृहद् व्यापार हुआ बर्बाद 

महामारी की अजीब दास्ताँ 

५ 

धड़कते दिलों का लम्बा सफर 

मरते हौशलों का खोता शहर 

६ 

विदूषक चुप रोता है 

मजदूर मौत चुनता है 

७ 

आँकड़ों के खेल शुरू हो गए 

बजट के हलवे पकने लगे 

८ 

ढाँचा गिरा 

नई ईमारत बना 

फैसला सबने सुना 

दोषी पूजन को पहुँचे 

रंगारंग कार्यक्रम सजा 

न्याय ?

९ 

अफ़सोस 

कि तू ज़िंदा है 

अच्छा है 

ज़मीर मुर्दा है 

१० 

मूर्छित की फ़ौज 

अदालतों की मौज 

जेल भरे हैं निर्दोषों से 

दोषी सड़क और संसद में 

जुर्म और सजा 

जनता ले दोनों का मजा

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक