आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

रोज़मर्रा में रोज़ मरना

  


१ 

 क्रोध का रोग 

पैदाइसी प्रतिरोध 

२ 

कृत्रिम रोगों का उपचार 

अपनों का दुर्व्यवहार 

३ 

रोज़मर्रा में रोज़ मरना 

उधारी में रोज़ जीना 

४ 

कहूँ किससे रोग जीवन का 

रोग ले कौन झूठे वचन का 

५ 

केंद्रित कर्म का प्रतिफल 

क्रोधित धर्म का अतिक्रमण 

६ 

विचारों के उहापोह का विस्तार होता रहा 

जग सारा जलता रहा जब मैं सोता रहा 

७ 

मानकों में खरा कोई नहीं 

चानकों में मुर्दा कोई नहीं 

८ 

हिम्मत डर के साथ है 

चोट छोटी पर विख्यात है 

९ 

बल के दर्शन में मुग्ध हो चुके 

द्वेष के आवेश में सब खो चुके 

१० 

मरुधर के मरुस्थल का मानव 

मरण के पहले जीवन का मानव


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक