आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

समझने की कोशिश तो करो मेरे भाई , सत्य है , नहीं कल्पना है

१ 

कौन  दोष किसमें ढूंढें , चले आओ , अब बादलों से खेले 

रोज पहुँचना एक मुकाम तक , रोज़ का ज़ख्म भी झेले 
२ 
परिस्थिति भी सुनाई , मगर देखी उसने केवल बुराई 
मतलब कहाँ है किसी को , क्या तुझमे हिम्मत है साईं 
३ 
बात कहता भी , दूसरों से जलता भी  , अजीब विडम्बना है 
समझने की कोशिश करो मित्र , है सत्य, नहीं कल्पना है 
४ 
हम शामिल नहीं होना चाहते , आकर्षित नहीं  होना चाहते 
थोड़ा बहुत तो सब मिल गया , अब और कुछ नहीं चाहते 
५ 
माप ले निखिल जग को , मनुष्य की आशा सदैव थी 
उपकरण निर्माण में लगा रहा , कल्पना मगर मौन थी 
६ 
सुने किसकी , करे जिसकी , मिले उससे , यह सब कहे किससे 
नाराज़ नहीं होते छोटी बातों पर , कहे हम तो कहे किससे 

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव