आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मज़बूत इरादा और जीतने का वादा , कुछ और तो नहीं हमारे पास



१ 
कहाँ ख़त्म होगा सफर , हम नहीं जानते 
पूछोगे किस किस से , लोग नहीं मानते 
२ 
आराम हराम है , यह कहना आसान है 
आदत में जो उतारे , वह व्यक्ति महान है 
३ 
मज़बूत इरादा और जीतने का वादा , कुछ और तो नहीं हमारे पास 
अब लगता है की जो भी आगे , हमारे पास हथियार है कुछ ख़ास 
४ 
नाम मत लेना उसका , लोग डर जायेंगे 
सुना नहीं तुमने , आज से कल में बदल जायेंगे 
५ 
होता क्या है हार कर लौटना , नहीं जानना चाहते हो 
आखिर क्यों नहीं फिर अपना कदम आगे बढ़ाते हो 
६ 
होने दो , जो भी हो , आखिर होगा क्या 
मिलो सबसे जो भी हो , आखिर होगा क्या 
७ 
झूठा इल्ज़ाम सब पे लगाते हो , बड़े शातिर नज़र आते हो 
सदियाँ यूँ नहीं गुज़ारी, खेल यह तुम हमको सिखाते हो  
८ 
क्या नहीं आखिर मिला अब तक, मनुष्य जो बेचैन रहता है 
जानना क्या है अपने बारे में , हर घडी क़त्ल होता तो रहता है 
९ 
कहानी कुछ नई बनाओ , फिर हमारे पास आओ 
कुछ नया करना है अब,  इस बार मत घबराओ 
१० 
किसको आवाज़ देती है ज़िन्दगी , सोया कौन वहां पर 
नहीं दीखता घना कोहरा , चेहरा छुपाये मौन यहाँ पर 

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव