आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सोचते थे कि सोच कर , सब तुमको बता देंगे। पूछना मत , सब बतलायेंगे तुमको गलत रास्ता


१ 
जो हुआ , नहीं देख पाया , सोया , मगर सपना नहीं आया 
मिला था मुझको यहीं पर कल सुबह , मगर नज़र नहीं आया 
२ 
कैसे उसको अपने राज़ बताऊँ , टूटता तारा कैसे दिखाऊँ 
झूठ के हर रूप में कोई दोष है , सच मगर कैसे सुनाऊँ 
३ 
सुनो , आकाश ने आज अपने द्वार खोले है हमारे लिए 
चलो , पाताल ने आज अपने द्वार खोले है हमारे लिए 
४ 
क़र्ज़ लेकर हर कार्य करता है , सब सुनकर भी  झूठ कहता है 
जानता सबकुछ है रिश्तो के बारे में , नहीं जानता कहता है 
५ 
कहीं एक दिन , कोई लौट कर आएगा , ख़ुशी हर कोई मनायेगा 
मत सोचना कभी , कि क्या वैसा दिन वापस फिर कभी आयेगा 
६ 
बाहर जाना कहाँ है ,केवल  छोटे वृत से बड़े में फिर कैद होना है 
बचना नामुमकिन है , हर रास्ता घूमकर फिर केंद्र में आना है 
७ 
सोचते थे कि सोच कर , सब तुमको बता देंगे 
मिलते थे कि मिल कर , सब तुमको बता देंगे 
८ 
नहीं , हाँ , क्या है आखिर दोनों के बीच का रास्ता 
पूछना मत , सब बतलायेंगे तुमको गलत रास्ता 
९ 
समझा तुमने क्या , वक़्त क्या तेरे ही क़दमों के तले चलता है 
पूछा मैंने नहीं, तू किसके इशारे पर सबका क़त्ल करता रहता है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक