आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

दोष किस्मत का नहीं , लगता है सरकार बदल गई

hindi poems
१ 
गीत किसका गाएंगे , ज़मीन जो छीन गई हमारी 
काट खुद को जलाएंगे , दुनिया अब नहीं रही हमारी 
२ 
फ़ौज आई थी , गाँव जलाया हमारा 
जेल हमको  हुई , घर जल गया सारा 
३ 
दम पर किसके विकास होगा , उत्थान अमीरों का होगा 
बचा क्या है अब गांव में , शहर में भी अपना  कौन होगा  
४ 
कलम घसीटने से क्या होगा , केवल बतियाने से क्या  होगा 
मर रहे  है जब गांव में  लोग , तो बहस करने से क्या होगा 
५ 
रात काली थी , गोलीयां चलने लगी 
सुबह  सब मर गए , फ़ैक्टरियाँ बिछने लगी 
६ 
हममे और तुममे अन्तर क्या है , एक झूठा दूसरा सच्चा 
इन सब का मतलब क्या है , भूखा मैं 
७ 
पहचान तुम्हारी मौत के बाद हम नई बनायेंगे , मत पूछ कैसे 
अरे!  तुझको मौत के घाट हम ही पहुचायेंगे , देखता जा कैसे 
८ 
वीरता का मकसद क्या है , निर्बल को जो मारे वो ज़िंदा क्या है 
शासन ज़िम्मेदार, है हक़दार, वह केवल  जिसके  पास पैसा है 
९ 
 रोटियाँ छीन ले गए , गालियाँ बिन माँगे मिल गई 
दोष किस्मत का नहीं ,  लगता  है सरकार बदल गई 
१० 
धुआँ उठा, गली में अँधेरा छा गया , अधिकारी कोई मिलने आ गया 
शक्ति कितनी है इसके पास , अंदाज़ा नहीं , लड़ने अकेले आ गया 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक