आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अभी तो यह पहली मंज़िल यारो , अभी से हथियार मत डालो




१ 
मिट्टी की खुशबू आये , आगे गया है कारवाँ 
भूले फिर याद आये , शायद बदला है समां 
२ 
मिटाया नहीं यादों को हमने , यादाश्त कमजोर रहा  
मिलने भी नहीं बुलाया उसने , कैसा आ गया ज़माना 
३ 
नहीं होगा अब बर्दाश्त , ज़ुल्म करने वाले ही कहने लगे 
हमारी कहानी भी छीन गई ,शिकारी शिकार बनने लगे
४ 
पूछ कर धुप आयी थी छत पर उसके , फिर भी उसने पर्दा गिरा दिया 
असर कितना होगा मेरी बातों का , कभी इसका अंदाज़ा मुझे नहीं हुआ 
५ 
पूछने लगा है कष्टदाता कि कोई कष्ट तो नहीं है यहाँ 
बताये क्या उसको , ज़माना कहता कुछ क्यों नहीं भला 
६ 
बोझ मन का अब सुकून देने लगा , पत्थर से भी खून गिरने लगा 
कहा नहीं किसी ने उसको , जो रक्षक है वही भक्षक बनने लगा 
७ 
सुनो , पुरानी बातो पर पर्दा डालो , आगे बढ़ो , हिम्मत मत हारो 
अभी तो यह पहली मंज़िल यारो , हथियार अभी से मत डालो 
८ 
आवाज़े उस रात सुनाई दी , उजाला चेहरे कई  लाया 
अपनों की करतूत से शर्मिंदा , मौन था चारो ओर छाया 
९ 
इलज़ाम तुम तो नहीं लोगे , जेल में हमारा नाम तो नहीं लोगे 
चोरी में तुम भी थे शामिल  , फिर दर्द सारा हम ही क्यों भोगे 
१० 
रोज़ मील चलकर लौट आते , घर से ज्यादा दूर नहीं जाते 
बुरा वक़्त सबका आता रहा है , काश यह पहले समझ जाते 

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव