आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

पूछने तो गए थे उनसे , तुम क्यों नहीं आये



१ 
उठाओ अपना भार , चलना तुमको पड़ेगा 
चुकाओ सबका आभार , सहना तुमको पड़ेगा 
२ 
नित्य नवीन उक्ति सूझती  , कौन ढूँढ़ता रहता है 
मिलते है रोज़ हमसे , हट परे मगर रहा करता है  
३ 
सोचा नहीं था , यूँ होगा सामना 
जाना नहीं था वहाँ , मगर फिर है जानना 
४ 
कल अगर कोई न आये , सोचकर हमको बुलाये 
पूछने तो गए थे उनसे , तुम क्यों नहीं आये 
५ 
आदत बेकार हुई , इज़्ज़त बरकरार है 
अच्छा लगा सुनके , ज़िंदा संसार है 
६ 
वक़्त नहीं मिला , सोचा मगर , सही अंत नहीं मिला 
पता था , झूठ निकलेगा सब , अच्छा हुआ नहीं निकला 
७ 
समय तो बहुत ख़राब है , लड़ना होगा बेहिसाब 
ज़िंदा सवाल है , सोचना होगा दिन रात 
८ 
मालूम भले न तुमको हो, शक तो होगा ही 
रोते भले न तुम हो , दर्द तो होगा ही 
९ 
मिटती नहीं शख्शियत तुम्हारी , सूर कैसे बदलेगा 
निरंतर बदलते रहना , वरना नया कुछ नहीं मिलेगा 
१० 
अचानक सब उड़ रहा , कहीं धोखा हुआ तुम्हे 
सोच विचार कर पूछा , हुआ क्या कुछ मुझे 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक