संगम का संयम
- Get link
- X
- Other Apps
१
मोहब्बत की राह
अजनबी की चाह
२
संगम का संयम
मंगल का मातम
३
सँजोने की ताक़त
उड़ने की हिमाकत
४
तुझसे मिलने का डर
एक होने का स्वप्न
दूर होने का समय
लोगों की बातें
देखते रहने का जश्न
५
महसूस कुछ अधिक किया
सुना पर कुछ नहीं किया
६
जुड़ने और बिछड़ने
मिलने और मरने
एक होना और ना होना
दोनों का मरना
और फिर ज़िंदा होना
७
फूलों की बरसात का मौसम आनेवाला है
चोर चोरी किया सामान लौटाने वाला है
मृतक मौत से पीछा छुड़ाने वाला है
८
गति की दुर्गति
नियति की सहमति
प्रेयसी की अनुमती
९
शोक शौक से माननेवाले लोग
मौत जश्न से पुकारनेवाले लोग
१०
तुम कहो
एक राह बनाऊँ
ऐसी एक राह
जहाँ से सभी गुज़रे
जीव जंतु , नर -नारी , जाति देश रंग से परे हर मिज़ाज़ के लोग
हम देखे
बैठकर उन्हें दिनभर रास्तों से गुज़रते हुए
यह ऐसा है कि
समय को निहारना , उसको क़ैद करने का एक आसान सा यंत्र
जो केवल तुम्हारे लिए ईज़ाद करूँ
और किसी को न बताऊँ इसके बारे में।
- Get link
- X
- Other Apps