आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कूड़ा गंदगी प्रदुषण से ही भरा होगा

 १ 

रिश्तों की कड़वाहट से उम्मीद 

खोने को कुछ नहीं बचा शायद 

२ 

दरार दर पर दस्तक तक रही 

जुबां ज़मीर की शिकायत न कर सकी

३ 

खुद को तलाशने का सिलसिला 

साथी के मिलने का काफिला 

४ 

सलाह मित्रों की काम न आई 

सामने उनके ज़ुबाँ लड़खड़ाई 

५ 

पूछने पर कुछ नहीं बोलना 

देखना और सितम परोसना 

६ 

बहाये आँसू सामने उनके 

चुभते रहे यादों के तिनके 

७ 

अजनबी से पहचान 

रिश्तों का इम्तेहान 

८ 

दूर के रिश्तेदार से दूरी बनाई 

ख़त्म होती गई खुद की परछाई 

९ 

मानो न मानो 

जानो न जानो 

उम्मीद कायम है 

१० 

सपनों का शहर आखिर कैसा होगा 

कूड़ा गंदगी प्रदुषण से ही भरा होगा 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक