आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

वोटों के हैं सब हथियार

 १ 

मेहमानवाज़ी के फलसफे 

नौकरशाही की नफ़रतें 

२ 

उधार माँगने का विचार 

समय बाँटने का आधार 

३ 

निर्णय हेतु पशु धन 

क्रंदन हेतु मरू थल 

४ 

नैतिकता का सम्मोहन 

समाजिकता का दोहन 

५ 

बहुमूल्य विचारों के धनी 

अनुकूल भावों के जनी 

६ 

संकुचित भावों के नेतागण 

अनुचित बातों के मित्रगण 

७ 

आक्रोश पैदा करने की मशीन 

निर्दोष साबित करने की मशीन 

८ 

भावों में बहते दुर्जन  

वीरों के रोते परिजन 

९ 

मारे गए वीरों के परिवार 

वोटों के हैं सब हथियार 

१० 

मताधिकार का रोचक किस्सा 

स्वाधीनता का अनमोल हिस्सा 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक