आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

बोलो तो जग जाऊँ

 १ 

घरेलु नीति का है असर 

बर्तन सब हैं बिस्तर पर 

२ 

कल्पनाओं में जीने वाले जीव 

झूठ को सच मानने वाले जीव 

३ 

निश्चित ही मिथ्या है सब 

आदत बुरी लगती है कब 

४ 

सोचा नहीं बस चलता चला 

पूछा नहीं बस बढ़ता रहा 

५ 

हद मापने की नाकाम कोशिश 

रिश्तों में अपनेपन की बंदिश 

६ 

अकेले आने और जाने का गम 

साथीयों के बिछड़ने का मौसम 

७ 

अनुभव अलग 

जीवन अलग 

कमाई अलग 

साधन अलग 

८ 

परंतु किन्तु का मोहभंग 

परदेशियों का साथ संग 

९ 

उड़ते आकाश से झुकते ज़मी का मिलन 

देखता रहा अक्सर अपनों को सम्मेलन 

१० 

पूछो तो रुक जाऊं 

बोलो तो जग जाऊँ 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक