आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मिलकर अपने आप से मूर्छित हो गए



१ 
चरित्र का तराज़ू और मिलने की आरज़ू 
नियमों का पहरा और खौफ का सेहरा 
अपनों का बिछड़ना खुद से संभलना 
याद कुछ है वो हिम्मत की दास्ताँ 
२ 
शोक किस काल का है 
मलाल इस सवाल का है 
३ 
त्वरित करवाई की उम्मीद थी 
मुर्दों को ज़िन्दों से उम्मीद थी 
४ 
आई नयी राह तो राह बदल ली 
पकड़ा गया तो लिबास बदल ली 
५ 
तराना कुछ नया जैसा था 
फ़साना कुछ सुना जैसा था 
६ 
आये बढ़कर सामने तो हतप्रभ हो गए 
मिलकर अपने आप से मूर्छित हो गए
७ 
ऐसा क्या हुआ जो उदासी लौट आई 
झूठ कहते उनकी हिम्मत लौट आई 
८ 
अपने अपने विचार है भले निराधार हैं 
मूल छुपाते है मगर ये विचार बेकार है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक