आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

आमदनी की फ़िक्र क़ैदियों को सताने लगी


१ 
नई रीत जगत के सीख नहीं पाता हूँ 
अकेले अँधेरे में खुद से घबराता हूँ 
मोक्ष की प्राप्ति के उपाय बनाता हूँ 
जा चुके दूर उन्हें जाने क्यूँ बुलाता हूँ 
नए जगत के रीत सीख नहीं पाता हूँ 
२ 
आवाज़ आई है दूर कहीं से 
अपना लगे वह हर कहीं से 
३ 
निरन्तर गोताखोर साँस लेता था 
सतह पर छल और झूठ रचता था 
४ 
आमदनी की फ़िक्र क़ैदियों को सताने लगी 
जब आखिरी तारीख महीनें की आने लगी 
५ 
 फलदायी कार्य यह तुम्हारा नहीं है 
 ग़दर में जले वो घर तुम्हारा नहीं है 
६ 
मुफ्त की रोटी रोज़ तोड़ते नज़र आते हैं 
वह हर रोज़ टीवी पर जाकर कहर ढाते है
७ 
समय धीमा धीमा होकर गुजरने लगा 
जब उनके आने का वक़्त बदलने लगा
 ८ 
 मर्यादापुरोषत्तम रामावतार आप तो नहीं 
 जगत का अंत हो ऐसा नामुमकिन तो नहीं
 ९ 
शक के अलावा और क्या क्या कर सकता है 
पूछो मगर और क्या क्या नहीं कर सकता है
१० 
ढूँढ क्या रहा है दूर जाकर 
मित्र ग़म खा पास आकर 
११ 
इस बरस दिन बड़ा होगा 
कुछ लम्हे मगर छोटे होंगे

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक