आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

संकट अब यह सबका हुआ



१ 
सल्तनत की चाह किसको नहीं थी 
कमब्खत की राह सबको नहीं थी 
२ 
चलो एक नियम हम भी बनाते है 
मिलकर खोये सपने सजाते है 
३ 
गलती किससे नहीं होती यहाँ पर 
छुपाता सच कौन नहीं है यहाँ पर
४ 
आने दो इन महानुभावों को 
जाने दो इन महानुभावों को 
५ 
सब नियम के तहत होने का यकीन था 
कब सितम के ग्रहण हटने का यकीं था 
६ 
प्रकट देवता नहीं दानव हुए 
संकट अब यह सबका हुआ 
७ 
 पता मालूम था मगर घर न आया 
 खता मालूम था मगर घर न आया 
८ 
अजनबी चेहरे अपनों के हो चुके है 
नए चेहरे की हम किताब खो चुके है 
९ 
अनजान आदतों का शिकार हो चूका हूँ 
शैतान आत्माओं  का संहार कर चूका हूँ 
१० 
खुश किस बात पर होता है आजकल 
शुष्क किस रात होता है शहर आजकल

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव