आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सुनूँ कैसे सच सब वक्रचाल है



१ 
चलो एक घर ऐसा बनाये 
सब लोग जहाँ एक हो जाए 
२ 
आती थी खुशबू दूर कहीं से 
पूछो नाम उनका उन्ही से 
३ 
आये कोई इधर तो ज़हर लेकर आये 
जाते वक़्त अपनी लाश खुद ले जाये 
४ 
मिलकर साथ कुछ पल बिताने का वादा था 
जाना हमने नहीं ये न मिलने का बहाना था 
५ 
कुछ दूर तो चल सकते थे 
कुछ सच तो सह सकते थे 
६ 
पराजय स्वयं के हाथो हुई है 
स्वराज सदा सत्य सिद्ध हुई है 
७ 
पल में  छुपकर कोई कहानी तो बनाओ 
छल में संभलकर तो व्यक्तित्व दिखाओ
८ 
किसका भाल हम कंधो पर सदियों से ढोते है 
बीज जगत में झूठ का वो सदियों से बोते है 
९ 
निर्णायक घड़ी कुछ पल को ही ठहरती है 
सच कहते सबसे जाने क्यों ज़रा डरती है 
१० 
कहूँ कैसे सच सब मायाजाल है 
सुनूँ कैसे सच सब वक्रचाल है

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव