आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सच कहो कहाँ है ठिकाना तुम्हारा


१ 
चलो एक बार फिर दोहरायें 
पुराने ज़ख्म मिलकर मिटाये 
२ 
कहूँ किससे जीता हूँ 
पूछूँ किससे कैसा हूँ 
३ 
चिंता अधिक संतोष कम है 
घृणा थोड़ी अहंकार कम है 
४ 
कदम संभाल आगे खाई है 
ये कौन सदी की तन्हाई है 
५ 
परिवर्तित होता रहता है रूप तेरा 
सच कहो कहाँ है ठिकाना तुम्हारा 
६ 
आते आते ज़रा देर हो गई 
कीमत चीज़ो की तेज़ हो गई 
७ 
गरिमा कुछ नहीं अब बाकी रहा यहाँ पर 
कितना सितम खुद सहा है हमने यहाँ पर 
८ 
नियमतः सब कुछ ठीक ठाक हो जाता 
परन्तु तब तुमको इतना मज़ा न आता 
९ 
पीछे मुड़कर मुँह दिखाते जाते है 
और संग कुछ बुदबुदाते जाते है 
१० 
यार सहारा अपना भी ना रहा 
हिंसा का कोई ठिकाना न रहा

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक