आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

जो भी कल तक विरोधी था आज साथ हो गया


१ 
उम्मीद छोड़कर तो कोई नहीं जीता 
कौन बतायेगा की हारा मैं या जीता 
२ 
निश्चय ही यह कल्पना का खेल है 
कौन मानेगा कि तू यहाँ भी फेल है 
३ 
मैंने तो नहीं कहा था सब तारे बुझा दो 
रौशनी चली गई अब मोमबत्ती जला दो 
४ 
अर्थ रूप का सत्य स्वरुप स्वयं साकार हो गया 
जो भी कल तक विरोधी था आज  साथ हो गया 
५ 
जाने कहाँ तक किनारा है समुन्द्र का 
देख चेहरा असली यही है मनुष्य का
६ 
साँस ख़त्म होने से सब मिट तो नहीं जाएगा 
जो ज़िंदा है अंदर वह ख़त्म नहीं हो पायेगा 
७ 
एक के बदले सौ झूठ का सहारा लिया गया 
सस्ते में मिलता झूठ सच अदृश्य होता गया 
८ 
नहीं दीखता जो तुझको उसका अस्तित्व नहीं है क्या 
जो मान ले तुझे अपना कातिल तू यमदूत नहीं है क्या 
९ 
चिंता लौ बनकर हर घडी कहीं जलती रहती है 
लोग पूछते है आखिरी गाड़ी यहाँ कब गुज़रती है
१० 
 निदेशक बनकर स्वयं पर काबू खोना कोई सपना नहीं था 
जो आया इस रास्ते उसका रुक नहीं पाना कल्पना नहीं था 
११ 
तस्वीर बनाता हूँ जो नहीं है असल संसार में 
मिलने बुलाता हूँ जो कहीं नहीं है विचार मे

Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव