आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मिल रहे अपने अजनबी बनकर जाने क्यूँ




सदियाँ बीती युग बीता दौर वह पुराना बीता 
नए जग के जलधारे में खेल वह पुराना जीता 
२ 
कुछ बात और हो तो वह भी बताओ 
संग अपने लाये जो वह हमे दिखाओ 
३ 
सुर सागर का समर गीत है , जाने कौन रूठ गया है 
जाने कितने दिनों बाद कोई रास्ता भूल गया है
४ 
आज अचानक नदियाँ सुखी 
प्यास की नयी परिभाषा सीखी 
५ 
सोचो जग यह ख़त्म हो जायेगा 
कौन फिर दीपक यहाँ जलायेगा 
६ 
बढ़ते रहे गलत पथ पर पथिक जाने क्यूँ 
मिल रहे अपने अजनबी बनकर जाने क्यूँ 
७ 
पहचान कैसे जाता है अपना पराया 
मिटता नहीं क्यों है बीते कल का साया
८ 
आओ तुमको जग दिखलाये 
अपने पराये का अंतर बताये 
कल औ कल का भेद समझाये 
९ 
रुक क्यों नहीं जाता है , बीत नहीं क्यूँ जाता है 
लम्हा बहता जाता है मगर याद छोड़ जाता है 
१० 
एक रंग में सबकुछ रंग दो , सब आसान हो जाए तब 
खोजो अँधेरे में अपना घर , सब बर्बाद हो जाए जब 
११ 
कहता तो हूँ , करता मगर नहीं हूँ 
सुनता तो हूँ , पूछता मगर नहीं हूँ

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक