आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

होश आया जब नया रास्ता आ गया



१ 
किनारा ढूँढ़ता मुसाफिर गर्त पा गया 
होश आया जब नया रास्ता  आ गया 
२ 
किसकी नज़रों से खुद को देखते 
शाम हो गयी यहीं पूछते पूछते 
३ 
लिखकर सब  भस्म हो जाता 
लौटकर वह  फिर नहीं आता 
४ 
दिशानिर्देश के विपरीत हुआ कार्य परन्तु 
सर्वनाश होगा जल्द कहो कुछ भी किन्तु 
५ 
नैया डूबी पर सवार न डूबा 
दिन डूबा पर ख्याल न डूबा 
६ 
कर्म और कर्तव्य में खोया 
दिन का सुख रात में खोया 
७ 
निंदक की प्रशंसा हो 
हिंसक पर अहिंसा  हो 
८ 
 कल्पना पुष्प हर पहर मिले 
 समय पर एक भी न खिले 
९ 
मनोरंजन साधक विषय वस्तु है 
इस विनाशक वन में कहाँ तू  है 
१० 
विवेचना अनुकूल समय भी साथ है 
रौशनी नहीं अब बता दिन या रात है 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक