आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सत्यपथ कल्पना ने जीना सिखाया




१ 
छुपकर कहाँ तक पहुँच पाओगे 
कभी तो किसी के सामने आओगे 
२ 
छोर नहीं इसका कोई है 
यहाँ मित्र कोई नहीं है
३ 
पराजित मन  अंतर ढूँढ़ता है 
पुराने गीत अब कौन सुनता है 
४ 
निश्चय ही यह कठिन घड़ी है 
अब विश्राम की किसको पड़ी है 
५ 
जाते हो तो कुछ बनकर आना 
बदला हुआ कुछ नया दिखाना 
६ 
हिम्मत और सबूत दोनों साथ नहीं है 
मुझसे सच कहो डरने की बात नहीं है 
७ 
सितारा अब रोज़ यहीं चमकता है 
धुरी अपनी मगर रोज़ बदलता है 
८ 
कृतघ्न बनकर कौन जीना चाहता था 
बाह्य-अंतर का अन्तर समझना था 
९ 
निर्विरोध मत कुछ रास नहीं आया 
सत्यपथ कल्पना ने जीना सिखाया 
१० 
आगे अँधेरा पीछे गहरा कुहरा है 
सच अपना आज अँधेरे में छुपा है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक