आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

प्रकृति ने घर का पता बदल दिया



१ 
चक्र समय का रुकता कहाँ है 
जो चल पड़ा वो थमता कहाँ है 
२ 
निदेशक निश्चित ही स्वार्थी होगा 
सदैव कौन चिंता का भागी होगा 
३ 
परंतु यह कार्य तो विशाल जान पड़ता है 
चिंता न करो आगे अनुभव याद करता है 
४ 
सूझबूझ के साथ हुआ समग्र विनाश 
दोषी शुभचिंतक रूप धर आया पास
५ 
पहचान के लिए समय कम है 
इस क्रूर सजा के हक़दार हम है
६ 
भूत के भूल   भूल आया 
संकोच मगर साथ आया
७ 
किरण किधर से जन्म लेती है 
फर्क नहीं किसको क्या देती है 
८ 
आगे रास्ता ख़राब है 
उम्मीद एक सराब है
९ 
झुककर उसने खिड़की खोल दिया 
प्रकृति ने घर का पता बदल दिया 
१० 
एक पल की नाराजगी से बरसों की तकलीफ ज़ाहिर करने की कोशिश की
अंजाम हुआ यह की सबसे पहले मैने खाने का इंतज़ाम पड़ोसी के यहाँ की

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक