आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

लौट कर आयी खुशहाली

 १. 

वजूद जिनका नहीं , वह पठार हूँ 

कदर जिसकी नहीं ,वह किरदार हूँ 


मेरी कमीं न बताओ, मैं कर्ज़दार हूँ 

होश में ना लाना , सदियों का बीमार हूँ 


हक़ की लड़ाई , इज़्ज़त पे उतर आई 

जाते जाते जो चटक गई , वही संस्कार हूँ 


मिल्कियत की नशे , उम्मीदों के मज़े 

मरते रहने की जिसकी आदत , वही इज़्ज़तदार हूँ 


पूछ कर मनाई दिवाली , लौट कर आयी खुशहाली 

हिज़्र में तय हो जो सफर , वही एक विचार हूँ 


२ 

एक जगह मिल जाए 

मन में 

या जंगल में 

नशा घुल जाये 

नस में 

या उमर में 

३ 

बर्बादी की नौका 

किसने है रोका 

मिले रोज़ धोखा 

४ 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक