आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

कुछ याद और कुछ उम्र बन के बिसर गए

 १ 

इतिहास बदलने का साहस 

भविष्य लिखने की मूर्खता 

२ 

स्वयं को पाने का गम 

उम्र बीत जाने की ख़ुशी 

३ 

निंदक की पहरेदारी 

चिंतक की ज़िम्मेदारी 

४ 

उत्तर प्रश्न का रिश्ता 

समय उम्र का किस्सा 

५ 

प्रकृति मोह का विच्छेद 

काम आज कल संदेह 

६ 

लिखने वालों की हसरत 

मरने वालों की ज़रूरत 

७ 

झूठ से चिपटा सच 

अर्थ में सिमटा मर्म 

८ 

जितना तुम समझे 

उतना तुमने समझाया 

जितना तुमने माँगा 

उतना तुमने पाया 

९ 

कल झोली खाली थी 

आज रोटी हरियाली थी 

१० 

मंजिल आने के राह में पत्थर कई बिछड़ गए 

कुछ याद और कुछ उम्र बन के बिसर गए



Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक