आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

संवाद समाप्त के निकाय

 १ 

वक़्त बेवक़्त याद करता है 

दुःख सदैव साथ रहता है 

२ 

विचारों के घेरे में कुछ नहीं 

सितारों के घर में दुःख नहीं 

३ 

हिम्मत की आदत पड़ गई 

दुःख की शिकायत बढ़ गई 

४ 

खत्म हुआ सिलसिला अजनबी से 

शुरू हुआ था जो कभी यहीं से 

५ 

कृत्रिम भावों के उलझन 

जीवित प्राणी के प्रियजन 

६ 

उन्माद उत्पन्न के उपाय 

संवाद समाप्त के निकाय 

७ 

विरोध जनतंत्र से लुप्त 

शोध षड्यंत्र के सूत्र 

८ 

निवेदन नियम के अधीन हो 

भूख संयम में विलीन हो 

९ 

अवरोध विरोध से परे 

वाद विवाद के तले 

१० 

कृत्य घिनौने 

मृत बिछौने 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक