आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

न्याय और विश्वास के विक्रेता

 १ 

बिंदुओं पर हो विचार 

समूह का हो तिरस्कार 

२ 

एक दिन 

एक मन 

३ 

दो न्याय अगर तो आधा दो 

अन्याय में गर प्रतिबाधा हो 

४ 

पग पग पर हिम्मत दिखाई 

घिर घिर कर शामत आई 

५ 

व्यक्तित्व की चर्चा 

प्रतिनिधित्व की खर्चा 

५ 

प्रतिपक्ष रूप में समर्पित 

अधिपत्य रूप में विसर्जित 

६ 

टूटा हुआ स्वप्न 

मिटा हुआ जोश 

७ 

करुणा और दया की अपेक्षा 

न्याय और विश्वास के विक्रेता 

८ 

जयकार हो विजयी की 

अधिकार हो अपराधी की 

९ 

हम किसको कहे अपराधी अपने कर्मों को 

जग दिखलाये आईना हमको अपने शर्मों का 


Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव