आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एक सौगात शत्रुता की

 १ 

होनहार पुरुषों की टोली 

मृत मानवता की बोली 

२ 

प्रतीक एकता का 

ज़ुल्म अज्ञानता का 

३ 

एक सम्बन्ध स्थापित तो हो 

कहो जो वो प्रमाणित तो हो 

४ 

भवन निर्माण के लिए धनोपार्जन 

कर्तव्य वहन के लिए हस्तांतरण 

५ 

टूल सिनेमा बन गया 

अपराधी मंत्री बन गया 

६ 

जो पहले आया 

वो पहले गया 

जो जिसने देखने 

वैसा नहीं लिखा उसने मगर 

७ 

एक बौछार मित्रता की 

एक सौगात शत्रुता की 

८ 

अनगिनत झूठ बोल यहाँ तक आया 

एक सच ने मेरे गर्त में मुझे लाया 

९ 

सीढ़ी विफलताओं की कहीं ख़त्म होगी 

फूलों की महक एक दिन नसीब होगी 

१० 

अंदर खाई में चुप खत लिखता हूँ 

आवाज़ सुनाई भी दे तो डरता हूँ 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक