आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

एकाकी पथिक को कैसी आशा

 फिर कहानी याद आई 

ज़िन्दगी की है परछाई 

२ 

पूछो एक बात 

समझो दो बात 

३ 

जीवन जीने के सौ तरीके 

मरने के हैं बस हज़ार 

४ 

आपसी सहमति से झगड़ा शुरू हुआ 

पराये की प्रगति पर समाप्त हो गया 

५ 

नवजात का जीवन 

अवकाश का मरण 

६ 

मिलने न आना 

शिशु को सुलाना 

७ 

आवेदक की ख़ुशी 

असफलता की घड़ी 

८ 

कड़ी जोड़ने की परंपरा 

रिश्ते तोड़ने की श्रृंखला 

९ 

माध्यम जगत में नाम करने का 

कृत्य कलंकित श्राप करने का 

१० 

निर्धन को किसकी अभिलाषा 

एकाकी पथिक को कैसी आशा 

११ 

पुनर्जन्म के विश्वासी 

कुकर्मों के अभिलाषी 



Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक