आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

विकल्प की निर्धारित मर्यादा

 तिलस्म 

१ 

तंदरुस्ती की ज़ुबाँ 

क़दमों में आसमाँ 

२ 

निंदक का परिचय 

वाचन का संचय 

३ 

मेहनत के रास्ते 

हैं सबके वास्ते 

४ 

हाथों में मिट्टी 

पैरों में नदी 

५ 

अभिमान का आभास 

परिजन का संयास 

६ 

आनेवाले कल से मिलन 

जानेवाले कल की लगन 

७ 

बढ़ते रहने की आकांक्षा 

मनुज की अंतहीन महत्वकांक्षा 

८ 

अपराधियों का समाजिक संतुलन 

ढोंगियों का पारिवारिक  सम्मेलन

९ 

बच्चों का खेल

बड़ों का मेल  

१० 

संकल्प की किताबी परिभाषा 

विकल्प की निर्धारित मर्यादा 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक