आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अस्थिर तंत्र का स्थिर मंत्र

१. हिम्मतों का जवाब 

अदालतों का खिताब 

२ 

कपड़ों के व्यपारी 

पैसों की समझदारी 

३ 

दाँत का ईलाज 

उम्र का हिसाब 

४ 

बदलते व्यवसाय का रूप 

चमकते सिक्कों का धूप 

५ 

ढलती उम्र के उलझन 

चलती रात के मित्रगण 

५ 

नए रिश्तों का पारंपरिक झंडोत्तोलन 

डूबते मूल्यों का आकस्मिक समदोहन 

६ 

यादों का पिटारा 

जन्मों का सितारा 

७ 

झड़ते बालों का दुःख  

ढलते उम्र का  सुख 

८ 

नियमों को समझने की चेष्टा 

स्थिर तंत्रो को उलटने का हठ 

९ 

नाम में नाम गिनवाने की ललक 

रिश्ता उस पार तक  बस तलक 

१० 

उम्रों में किस्सों का तानाबाना 

किस्सों में भावों का तहखाना 

११ 

हरित क्रांति के दूरगामी परिणाम 

स्वचालित शांति के अनेकों नाम 

१२ 

सहोदर से मित्रता का परोक्ष उपाय 

जो बचा वो खाया वाला ये निकाय 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक