आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

समीप के बिलकुल नज़दीक

 १. 

किन्तु -परंतु के बीचों बीच 

समीप के बिलकुल नज़दीक 

२ 

आदतन ज़िम्मेदारियों के शिकार 

नियमतः हुनरमंदों के औज़ार 

३ 

अनुवांशिक गुणों का दोहन 

पारंपरिक दोषों का सम्मोहन 

४ 

कुछ न करने की मजबूरी 

सबकुछ सहने की दस्तूरी 

५ 

हिमायती चालों से नाराज़ मित्रगण 

करामाती चित्रों से हताश श्रोता जन 

६ 

उड़ते रहने के शोकाकुल ख्याल 

मिलते रहने के उन्मादी सवाल 

७ 

बीजक के परिचय का मौसम 

फसलों को जलाने के नियम 

८ 

बाढ़ इस साल नहीं आएगी 

राहत कोष खाली रहेगी 

९ 

फ़रवरी में गर्मी 

गर्मी में हमदर्दी 

हमदर्दी के सहकर्मी 

सहकर्मी की मर्ज़ी 

मर्ज़ी के अर्ज़ी 

अर्ज़ी के दर्ज़ी 

दर्ज़ी की नरमी 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक