यूँ यूँ यूँ होता नहीं क्यूँ
- Get link
- X
- Other Apps
१
वतन के नाम पर
वक़्त के आस पर
२
निर्धन बन ढोंगी नहीं
कीर्तन कर चोरी नहीं
३
सूचीबद्ध सूचानाओं का सुचारु संचालन
कटिबद्ध कर्मियों का कुटिल कर्तव्यपरायण
४
नियमों के विरूद्ध चेतावनी
न्याय के रोगी की अनसुनी
५
न्याय मिलने की आशंका
नए नियम की प्रसंशा
६
पुत्र मोह का त्याग
पुत्री मोह का विराग
७
पराये धन का स्वप्न
किराये कर्म का तत्व
८
उन्मादी विचारों को तौलने की मशीन
करामाती लेखकों को मोलने की बीन
९
अपरिहार्य विषयों के शोधक
समाजिक कुंठा के बीजक
१०
अखबार पढ़ने की बुरी आदत
धार्मिक हिंसा की छुपी चाहत
११
एकांत निवास के नियमित उपाय
चेतना में विचलित होने के पर्याय
१२
मित्रों के व्हाट्सप्प ग्रुप का मुशायरा
नर नारी के जुड़ने के सीमित दायरा
१३
मनुज दोष कुछ नहीं अब बाकी
चिंता जन को जब पहने ख़ाकी
१४
कुतर्कों का सुँदर महल
व्हाट्सप्प में उड़ता चल
१५
जीवित होना कल्पनाओं के शहर में
मूर्छित होना रिश्तेदारियों के भवँर में
१६
नाप माप कर कदम बढ़ाना
काँप भाँप कर वजन उठाना
१७
यूँ यूँ यूँ
होता नहीं क्यूँ
जो मैं देखूँ
दिखती नहीं जूं
- Get link
- X
- Other Apps