आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

झूठ जोड़ जोड़ कर सत्य का निर्माण होगा




१ 
जानकार दुःख को मोह से जोड़ते हैं
दुखी लोग जानकार से मुँह मोड़ते है 
२ 
वचन पूरा हुआ इस भोज के साथ 
कथन सिद्ध हुआ इस क्रोध के साथ 
३ 
मिलकर मोद मनाने के उपाय हैं कई 
सुनकर नया कार्य गुज़र जाते है कई 
४ 
पूछा भी लोगों ने क्यों करता है यह 
सुना फिर भी नहीं लोगों ने कहा जब 
५ 
पल पल को समेट एक पल निर्माण होगा 
झूठ जोड़ जोड़ कर सत्य का निर्माण होगा 
६ 
अँधेरे दूर करने इस गली में आये थे 
बचा हुआ एक चिराग भी बुझा आये 
७ 
पता न हो तो बोला नहीं करते 
खता न हो तो सुना नहीं करते 
८ 
माप कैसे सकते हो भावनाओं को 
समझो कभी उनके आकांक्षाओं को 
९ 
लिख तो दूँ 
सुन तो लूँ 
१० 
एक विचार कायम करने की कवायद है 
शायद अब यही आज़ादी की नई कीमत है

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक