आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

मीरा तेरो देश और तेरे गीत हमने न भुलाई


१ 
सूचना विस्तृत थी विस्तार न हुआ 
कल्पना सीमित थी अधिकार न हुआ 

सोच कर जाये कहाँ 
पूछ कर आये कहाँ 
३ 
नियमित किये सवाल  था भले बुरा हाल 
उज्जवलित हुआ समाज अब तू संभाल 
४ 
भोगी की इच्छा अनेक रूप लेती है 
रोगी की अनिच्छा एक रूप लेती है 
५ 
कहा कब तूने की कल चला जायेगा 
सोचा था नया साल साथ बितायेगा 
६ 
मालूम कब किसी को कुछ होता है 
ख़त्म होने के बाद सबकुछ होता है 
७ 
तबियत सुधरे तो सम्पर्क करना 
वरना बिस्तर पर यूँ ही पड़े रहना 
८ 
लौट कर अलविदा कहने को आया 
कुछ सोच कर दरवाज़े से लौट आया 
९ 
मीरा तेरो देश और  तेरे गीत हमने न भुलाई 
रात दिन अब भी चलत है जो शुरू की तूने लड़ाई 
१० 
माँगता कुछ नहीं मगर मुलाक़ात तो हो 
दुआ कबूल सबकी हो एक शाम ऐसी हो
 ११ 
खुश हूँ , क्यों  मगर , पता नहीं 
दुखी हूँ , क्यों मगर , पता नहीं

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक