आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

उछल दौड़ना पड़ा औरों के हाल पर


१ 
सितम कौन करता है 
फैसला कौन करता है 
२ 
पल दो पल को कौन पूछे 
जानेवाले को अब कौन रोके 
३ 
नियमित उल्लास का क्षण था 
उचित विनाश का हर पल था 
४ 
अधिक परोपकार से हुआ उद्धार 
वक़्त से पहले गए स्वर्ग सिधार 
५ 
रंग बदल और रूप भी 
छाँव ने पुछा और धूप भी 
६ 
कितना किसका है हिसाब 
फुर्सत में कर सबका विनाश 
७ 
हर्ज़ाना भरना पड़ा गैर की चाल पर 
उछल दौड़ना पड़ा औरों के हाल पर 
८ 
 धन में सुख निहित है 
 यूँ लोग भी विचलित है 
९ 
तुम हारे तो उन्माद ले आये 
हम हारे तो उत्साह ले आये 
१० 
फर्क अंत तक हम सब में था 
कर्क अंत तक हम सब में था

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक