आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

चिंता सभी करते नाटक अंत होने तक , उसके बाद कौन तेरा भाई



ज़ख्म भर गया सारा , खोजो वार नया 
कहता नहीं क्यूँ , रोग पुराना है या नया 
२ 
आदत उनके जैसी बना ली , हिम्मत लड़ने की फिर जुटा ली 
अच्छा हुआ तुम लौट आये , याद करने की हर रस्म निभा ली 
३ 
वो दीखता कैसा है , यहाँ हर आईना कहीं टूटा तो नहीं 
उनसे पूछो तो ज़रा , हमारे बिना जीना सीखा की नहीं 
४ 
हिम्मत रोज़ करता हूँ , कायर कौन है छुपा भीतर 
तलाश कैसे की जाती है , कोई बताता नहीं है मगर 
५ 
पंचायत फैसला किसका सुनाता है , गलतियाँ पूर्वजो की इंसान दोहराता है 
शामिल हुआ अपनों की महफिलों में , गैर कोई जैसे अपना बनता जाता है 
६ 
 फरमान किसका लाये हो , चिंतित कौन होता है 
लिखे कर्म इन्ही हाथों से , लज़्ज़ित कौन होता है 
७ 
खबर उड़कर पास हमारे भी आई , आखिर क्यों हुई वहाँ लड़ाई 
चिंता सभी करते नाटक अंत होने तक , उसके बाद कौन तेरा भाई 
८ 
हिंसा को अहिंसा से जोड़ देंगे , तुम कहो तो सब तौल देंगे 
रखा क्या है इस दुनिया में , इसका रुख हम अभी मोड़ देंगे

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक