आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

खड़ा जो भी होगा मेरे आगे , पहले सर उसी का गिरेगा




१ 
खबर किसकी लेकर आये हो , सितम किसपर ढाये हो 
सामने क्यों नहीं आते सबके , उधार कितनो का खाये हो 
 २ 
उधर कुछ समझ न आया , साया उसका मुझ पर छाया 
नज़दीक कौन है उसके , मुझको नहीं किसी ने बताया 
३ 
परिधि नई बनाई , थोड़ी हिम्मत दिखाई 
आखिर होगा क्या , बस थोड़ी सी हाथापाई
४ 
सबक सबको सिखाना था , ये तो केवल एक बहाना था 
लौटकर नहीं आया वह , उसने मुझे आखिर रुलाना था 
५ 
ईमानदारी की परीक्षा होगी , भटकते को सत्य मिलेगा 
खड़ा जो भी होगा मेरे आगे , पहले सर उसी का गिरेगा 
६ 
नई वेदनाओं के लिए शब्द पुराने थे  , हमारे ताल्लुकात उनसे बहुत पुरानेथे 
बदलते रास्तों में हाल पूछनेवाला कोई नहीं था , लोगो के भी अजीब बहाने थे 
७ 
हुई हिम्मत तो आज तेरे दर पर चला आया 
तकलीफ हुई मगर क़त्ल सपनो का करता आया 
८ 
हिस्सा अपना ही माँगता था , कल तक मै उसे जानता था 
अचानक कैसी घटना हुई , वह अपनों को भी न पहचानता था 
९ 
आओ चल के दूर बैठे , ज़माना हमे नाकारा समझता है 
कोशिश कितनी की , दुश्मन मुझे फिर भी वह कहता है 
१० 
विस्तार कर अपने विचारों का , यह गणना हर साल नहीं होती 
ऐसा कौन है अपने गाँव में , जिसकी मरने की इच्छा नहीं होती 
११ 
दुःस्वपन था वह जगत का , दोष केवल मेरा नहीं था 
बनाया मुझे गुनहगार , फैसला केवल  मेरा नहीं था 
१२ 
मिलने के अब इच्छा नहीं होती , बुलाये कोई भी 
कोशिश कई बार की समझने की , समझाये कोई भी

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक