आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

खबर है वह लौट कर आने लगा बाजार में


Hindipoems


१ 
खून यह मिलता कहाँ है , नींद यह छुपता कहाँ है 
आएं हैं फलक से लेकर , चाँद वह दीखता कहाँ है 
२ 
नगर में सैर की तमन्ना अधूरी रह गई 
याद आई थी कल, नींद आज पूरी हो गई 
३ 
सुनने को बैठा ही कौन है 
देखो तो पूछता ये कौन है 
४ 
 नाम आने लगा है आजकल अखबार में 
खबर है वह लौट कर आने लगा बाजार में 
५ 
पूछते है उनसे की कौन सा तरकीब अपनाये 
नज़र आने लगे हैं हर दरख्त में धूप के  साये 
६ 
तालीम मुकम्मल ना हो सकी, फैसला आनेवाला है 
बचके रहना मेरे साथियों , वक़्त बुरा जाने वाला है 
८ 
बना के रखा क्या है , पूछो की समय क्या है 
ऐसा क्यों हो रहा है , आखिर मकसद क्या है 
९ 
वो न आएगा , हम चल पड़ेंगे 
पूछेगा कोई , हम न कुछ कहेंगे
१० 
रास्ता किधर से हैं , घर उधर मेरा नहीं था 
टूटा किसका स्वप्न , कल वह सोया नहीं था 
११ 
सूरत हाल सुनाता , दिन रात दिखाता 
पूछने लगे लोग तो , कोई कहानी सुनाता