आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

लोग रोज़ पूछते हैं उससे , तू इतनी ऊर्जा आखिर कहाँ से लाता है



१ 
गुमनाम ज़िन्दगी में सहारा किसका था , पराया कौन नहीं जो अपना था 
पूछते हुए सबसे यहाँ तक चले आये हम , सोचा तेरा घर भी मेरा अपना था 
२ 
मोड़ पर खड़ा रोज़ पुकारता है , बेहोश कल था आज समझाता है 
लोग रोज़ पूछते हैं उससे , तू इतनी ऊर्जा आखिर कहाँ से लाता है
३ 
कल्पना करने की कोशिश हुई , जमादार ने रिपोर्ट दर्ज़ भी की 
लोग अब तक पूछते है उससे , आखिर तूने वहाँ चोरी कैसे की
४ 
क्रांति चाहिए तो खून बहेगा , पलटो इतिहास देखो सब मिलेगा
कुछ बाकी नहीं और कहना , जिसमे हो हिम्मत वही आगे बढ़ेगा 
५ 
शर्त इतनी है बस लहू बहाओ , आँधियों  से अपना सिर टकराओ
पत्थर फेंकने वाले बहुत आएंगे , उन्ही पत्थरों से महल बनाओ 

Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक