आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

गलत सही का जाल बेचना

 १ 

किसका भाव कितना गिरा 

कैसे जाने कितना सरफिरा 

२ 

उद्यान परिसर में विचरण का ख्याल 

समतल भू पर करतब का खिताब 

३ 

कैसे तुमने वक़्त बिताया 

जब था अँधियारा छाया 

हमने खुद को खुद से बचाया 

ठोकर लगी न पछताया 

आगे की राह भूल न पाया 

४ 

उड़ते रहने में क्या संकोच 

चलते रहने में कैसा दोष 

५ 

पक्षी आकाश को टटोलता 

पर को अपने न खोलता 

६ 

रात आई दुःख मिटाने 

दिन ढला यूँ सिरहाने 

७ 

दूर बैठ लोगों को मापना 

गलत सही का जाल बेचना 

८ 

कैसे सच को हम बताये 

झूठ के संग हम बतिआए 

९ 

सोचो ऐसे सब हो जाएगा 

जो माँगा सब मिल जाएगा 

१० 

फिर क्या होगा 

जब बारिश न होगी 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक