आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

याद एक पल भूल गई

 १. 

तेरा क्या है मेरा क्या है 

कब तक है तब तक है 

२ 

हिम्मत बाँध 

कहीं चल 

३ 

रुक जा 

समय नहीं कहता 

४ 

स्वयं को बेहतर करे 

ऐसा हर रोज़ ही करे 

५ 

खुद से बात करनी होगी 

सुबह से साथ रहना होगा 

६ 

शाम के घर में तिनका 

हाल के उम्र से फिसला 

७ 

याद एक पल भूल गई 

चेहरा चमक कर रह गया 

८ 

नाउम्मीदी की तो बात नहीं 

हार जीत का मैं साथ नहीं 

९ 

एक पल आया 

दूसरा चला गया 

बैठ सोचा सबने 

मैं बदलता गया 

१० 

न मानों तो सच 

मानों तो झूठ 

किस्सा सपनों का 

अजब सा है रूप 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक