आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

जैसे सच सोया झूठ मूर्छित होगा

 १. 

धन के व्यापारी 

मन के पुजारी 

२ 

संध्या सृजन की बेला 

कृत कर्मों की मेला 

३ 

ऐसे लिखने का क्या मोल 

सब सहने का क्या झोल 

४ 

आदत पड़ गई सच सुनने की 

इज़्ज़त चली गई झूठ गढ़ने में 

५ 

लिखो कि दुनिया देखे 

सुनो की दुनिया सोचे 

६ 

ऐसे नहीं एक रात सच पैदा होगा 

जैसे सच सोया झूठ मूर्छित होगा 

७ 

शैतान से किया वादा 

मौत को छूने का इरादा 

८ 

निर्मम कृत के प्रणेता 

जगत नृत्य के चहेता 

९ 

अंश भी बह गया रक्त का 

पाप में मिल गया क्षण शक्त का 

१० 

आधी अधूरी सुनी एक कहानी 

नौका छोड़ नाविक की रवानी 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक