आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

चित्रों के प्रदर्शनी का विस्तार

 १ 

विवादों से परे 

इच्छाओं में घिरे 

२ 

सच को न पहचाना 

स्वयं से हूँ अनजाना 

३ 

निवेशक की ज़िम्मेदारी 

बाज़ार की होशियारी 

४ 

उठते गिरते रहने का खेल 

चलते फिरते रहने का मेल 

५ 

मृतक की भाषा 

जीवित की अभिलाषा 

६ 

आवश्यक वस्तुओं का व्यपार 

विचित्र जीवों का आहार

७ 

बढ़ते रहने का फायदे 

फिसलते रहने के कायदे 

८ 

वृहद् परिमाप में विचार का पैदा होना 

कृत्रिम अनुमान से जगत का सौदा करना 

९ 

मानव आशा की सीमा 

जूठे भोजन का कीमा 

१० 

मित्रों के मंडली का विचार 

चित्रों के प्रदर्शनी का विस्तार