आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

सामाजिक न्याय की होली

 १. 

विद्वानों का सम्मेलन 

ईच्छाओं का उत्पीड़न 

२ 

कारवाई की माँग 

महँगाई की आँच 

३ 

आँसू बहाने का सिलसिला 

बहुत मुश्किल से शुरू हुआ 

४ 

दुःख व्यक्त करने की हिम्मत 

परिजनों के समक्ष रोने की ताक़त 

५ 

रोते मनुष्य की कामना 

सत्य से होता सामना 

६ 

नए पहाड़ पर चढ़ने का डर 

जहाँ है वही लेटे रहने का कर्ज 

७ 

होनहार औरतों की टोली 

सामाजिक न्याय की होली 

८ 

लोगों से मिलने की अभिलाषा 

दोबारा न मिलने की परिभाषा 

९ 

रात दिन कपड़े धोते रहे 

दिन रात कमरे में पड़े रहे 

१० 

विश्वास के साये में काँपते शब्द 

निर्णय के जाल को बुनते सब