आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अश्रुधारा के बीज

 अश्रुधारा के बीज 

१ 

कहाँ से आया 

यह धारा 

अजनबी से रिश्ता 

अपनों से पराया 

२ 

देख एक अनुभव बाँट 

सुख छोड़ दुःख बाँट 

३ 

तृतीय वर्ग के विद्यार्थी 

वर्णन के मूक अनुज्ञार्थी 

४ 

परों के दुःख में सम्मिलित 

लोग पर के सुख से ज्वलित

५ 

आदतन यह व्यवहार स्वीकार 

ज़िक्र नहीं कब रुकेगा प्रहार 

६ 

अश्रु की छोटी परिभाषा 

तृप्त हृदय भोली आशा 

७ 

क्रोधित शब्दों के जड़ों की तलाश 

पुलकित फूलों के जोड़ों की मिठास 

८ 

रिक्त स्थान पर कुकृत्य का उपहार 

शिथिल वर्ग का न्यायोचित अधिकार  

९ 

अनचाहे सपनो का रोज़ मुर्दा होना 

दिन का रात से शाम का सौदा होना 

१० 

समझा-बुझाकर सबको मना लिया

थोड़े पैसों से विदित जुर्म मिटा दिया 

११ 

नाकाफी है रोज़ चिंता ज़ाहिर करना 

थोड़ी देर रूककर फिर आगे बढ़ना 

१२ 

अनकही की निश्चित रूपरेखा 

अश्रुधार की समुचित नवलेखा 

१३ 

लेखकों के परिवार से मिलना 

जान कर दर्द शब्दों में पिरोना 


Popular posts from this blog

कोरे कागज़ का सफर

किस्मतों के बुलबुले शर्म में सड़ गए

प्रलापी बूँदों के प्रवासक