आधार निवेश का सम्मोहन

  १  विरोध में जीवन  मृत्यु में संगम  २  आक्रोश का हल  जीवन है सफल  ३  मर्यादा की लड़ाई  मुसीबतों की परछाई  ४  प्रयासों से परिवर्तन  जीवन के मूल्य चिंतन  ५  ऊर्जा की निधि  सम्मान की परिधि  ६  शब्दों के मेल  कर्मों के जेल  ७  विचार परिवार का सम्मलेन  आधार निवेश का सम्मोहन  ८  एक सफल जीवन  छुपा हो केवल चिंतन  ९  न हो कोई अभिलाषा  जीवन की परिभाषा  दुःख में घोर आशा 

अनिद्रा का प्रलोभन


१. 

चित्रों के अनुसार 

मित्रों के प्रकार 

२ 

हुकूमत के दकियानूसी ख़यालात 

लाभार्थी और शरणार्थी से भरे हवालात 

३ 

कुदरत का करिश्मा 

फितरत का फरिश्ता 

४ 

हिम्मत का अभिमान 

इज़्ज़त का अभिशाप 

५ 

लिंग आधारित भेदभाव 

समाज का उचित सद्भाव 

६ 

अनुचित व्यवहार का आरोप 

परिचितों का बढ़ता प्रकोप 

७ 

उत्पीड़न की परिभाषा 

न्याय की अभिलाषा 

८ 

हुनरमंदों का हुड़दंग 

ज़रूरतमंदों का मृदंग 

९ 

पैसे के पहिया 

रिश्तों के नैया 

१० 

चार माह तक वेतन का इंतज़ार 

उधारी में बच्चे जीवन रहे गुज़ार 

११ 

हिस्से में आई किस्मत 

किस्से में आई दौलत 

१२ 

निर्मम प्रहार का उपचार 

अनुचित व्यवहार का प्रसार 

१३ 

क्रोधाग्नि के पकते मांस 

जठराग्नि के सूखे मांस 

१४ 

मित्रो के साथ निजी चर्चा 

झूठी दिलासा सच्चा खर्चा 

१५ 

परिजनों के विभिन्न रोग 

नए दुश्मनों का वियोग 

१६ 

कृत्रिम खिलौनों की उपलब्धता 

स्वीकृत घोटालों में संलिप्तता 


Popular posts from this blog

जो बिछड़े थे, उनको मिलाया , पुण्य है मैंने लिया

गहमा गहमी का दौर

बच्चन विशेष --- क्या भूलूँ क्या याद करूँ , जीवनी बच्चन की और कुछ अनुभव